Satyavan Samachar

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

थाना –अहरौला, जनपद आजमगढ़

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

घटना का पूर्व विवरण:-
दिनांक 14.10.2025 को वादिनी द्वारा थाना अहरौला पर प्रार्थना पत्र दिया गया कि अभियुक्त सूरज निषाद पुत्र बलिराम निषाद निवासी ग्राम बनहरमयचक गजड़ी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़ ने शादी का झांसा देकर पिछले पाँच वर्षों से शारीरिक सम्बन्ध बनाए तथा प्रार्थिनी के गर्भवती होने पर दो बार गर्भपात करा दिया। विरोध करने पर अभियुक्त द्वारा मारपीट व जान-माल की धमकी भी दी गई। उक्त प्रकरण में मु0अ0सं0 371/2025, धारा 69/115(2)/351(3)/89 बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना थानाध्यक्ष अहरौला श्री प्रदीप कुमार द्वारा की जा रही थी, जिसमें अभियुक्त उपरोक्त वांछित चल रहा था।

गिरफ्तारी का विवरण:-
आज दिनांक 19.10.2025 को थानाध्यक्ष अहरौला प्रदीप कुमार मय हमराह द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त सूरज निषाद पुत्र बलिराम निषाद (उम्र लगभग 21 वर्ष) निवासी ग्राम बनहरमयचक गजड़ी थाना अहरौला को समय लगभग 09.00 बजे समसाबाद बरसातीगंज तिराहा के पास से गिरफ्तार किया गया। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

पंजीकृत अभियोग:-
01. मु0अ0सं0 371/2025, धारा 69/115(2)/351(3)/89 बीएनएस, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:-
01. सूरज निषाद, पिता का नाम: बलिराम निषाद, निवासी: ग्राम बनहरमयचक गजड़ी, थाना अहरौला, जनपद आजमगढ़, उम्र: लगभग 21 वर्ष !

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »