Satyavan Samachar

 फूलपुर तहसील क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन!

आजमगढ़: फूलपुर तहसील क्षेत्र के सदरूद्दीनपुर गांव में शुक्रवार को पं. दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया गया। जिसमें उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा व पशु चिकित्साधिकारी डा. आलोक सिंह पालीवाल ने पशु पालकों को जानवरों में होने वाली बीमारी और बचाव के विषय में विस्तृत जानकारी दी।मेले में पशु पालकों को पशुओं के लिए कीड़ी व किलनी से बचाव के लिए लिए मिनरल मिक्चर का वितरण किया गया। पशुओं को एलएसडी डिजीज का टीका लगाया गया। मौके पर पांच पशुओं का बीमा भी किया गया। शिविर में कुल छोटे बड़े 711पशुओं का पंजीकरण कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया मेला का शुभारम्भ भारतीय जनता पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष लालगंज दिनेश जायसवाल के हाथों फीता काटकर किया गया तत्पश्चात पशु पालकों को उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अनिल वर्मा ने सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।इस मौके पर पशुधन प्रसार अधिकारी सुरेश यादव, विक्रमा प्रसाद,मिथलेश यादव, मनीष सिंह मंडल भाजपा अध्यक्ष दीदारगंज, नूर आलम आदि रहे।।

रिपोर्ट पूर्वांचल ब्यूरो सचिन यादव 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »