Satyavan Samachar

आजमगढ़ जिले के माहुल चेयरमैन पर लगाये आरोप से महिला पलटी , अहरौला पुलिस पर लगाया महिला ने जबर्दस्ती का लगाया गंभीर आरोप ,डीजीपी को भेजा शिकायती पत्र

आजमगढ़ : आदर्श नगर पंचायत माहुल के चेयरमैन लियाकत अली पर मुकदमा दर्ज कराने वाली महिला ने अपना बयान बदल दिया है।मुकामी पुलिस पर फर्जी मुकदमा दर्ज करने और पहले से लिखी तहरीर पर अंगूठा लगवाने का आरोप लगाते हुए मंगलवार को उच्चाधिकारियों से इसकी शिकायत किया । वही इंटरनेट मीडिया पर लड़की की मां का पुलिस पर आरोप लगाते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है ।
ज्ञात हो कि 22 जुलाई को दीदारगंज थाना क्षेत्र की एक दलित महिला ने अहरौला थाने पर पहुंच कर यह कहा कि उसकी 14वर्षीय पुत्री का फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के लाहीडीह गांव निवासी अब्दुर्रहमान नाम के युवक ने अपहरण कर लिया और वह माहुल के चेयरमैन लियाकत अली के घर से बरामद हुई।पुलिस ने दोनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मुख्य अभियुक्त अब्दुर्रहमान को गिरफ्तार कर लिया।
मंगलवार को आजमगढ़ के मंडलीय महिला अस्पताल पहुंची युवती ने यह कहा कि हमने किसी के खिलाफ कोई मुकदमा नहीं दर्ज कराया है।रात में दस बजे अहरौला पुलिस ने उसे जबरन उठा लिया और पहले से लिखी तहरीर पर पैसे का लालच दे कर अंगूठा लगवा कर फर्जी मुकदमा दर्ज कर दिया।उसने यह भी कहा कि उसे और उसकी 14वर्षीय पुत्री को जबरदस्ती अस्पताल लाकर पुलिस मेडिकल कराने का दबाव बना रही जब की हमारी पुत्री के साथ इस प्रकार की कोई घटना नहीं हुई है हम मेडिकल भी नही कराना चाहते।
इस बाबत दलित युवती ने पुलिस महा निदेशक लखनऊ अपर पुलिस महा निदेशक वाराणसी डीआईजी और एसपी आजमगढ़ को लिखित शिकायती पत्र दे कर अहरौला थाने की पुलिस पर कार्यवाही की मांग किया है। लड़की की मां के बयान से पुलिस संदिग्ध हो गयी हैं ।
युवती द्वारा मुकदमा लिखवाने के चार दिन बाद बयान बदलने से एक बार फिर माहुल में चर्चाएं तेज हो गई है।इस बाबत थाने और सर्किल स्तर का कोई भी अधिकारी बयान देने से कतरा रहा।
मुकदमे के विबेचक क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र शुक्ल का कहना है किशोरी के न्यायालय में होने वाले बयान के बाद आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी।
सत्यवान समाचार

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »