Satyavan Samachar

एनडीआरएफ एवं एनआईआईटी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को शिविर में आपदा प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर दी गई जानकारी।

एनडीआरएफ एवं एनआईआईटी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को शिविर में आपदा प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा पर दी गई जानकारी

गोरखपुर।

44वी उत्तर प्रदेश बटालियन एनसीसी द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-156 के अंतर्गत मंगलवार को राष्ट्रीय आपदा मोचन बल एवं एनआईआईटी फाउंडेशन की टीमों द्वारा एनसीसी कैडेट्स को जागरूक करने के उद्देश्य से आपदा प्रबंधन एवं साइबर सुरक्षा विषयों पर व्याख्यान एवं प्रायोगिक डेमो का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में आरआरसी गोरखपुर से एनडीआरएफ की विशेषज्ञ टीम ने एसआई चंदन कुमार सिंह के नेतृत्व में कैडेट्स को भूकंप, बाढ़, आगजनी जैसी आपदाओं में बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। टीम द्वारा रियल टाइम डेमोन्स्ट्रेशन प्रस्तुत कर बताया गया कि संकट की घड़ी में किस प्रकार से त्वरित व सुरक्षित ढंग से राहत कार्य किए जाते हैं। कैडेट्स ने प्राथमिक चिकित्सा, स्ट्रेचर उपयोग, रेस्क्यू तकनीक जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

कार्यक्रम के दूसरे चरण में एनआईआईटी फाउंडेशन के साइबर एक्सपर्ट श्री तेजपाल मौर्य जी के नेतृत्व में साइबर सुरक्षा पर जानकारी दी गई। कैडेट्स को ऑनलाइन धोखाधड़ी, पासवर्ड सुरक्षा, सोशल मीडिया की सावधानियाँ, डेटा प्रोटेक्शन आदि विषयों पर व्यावहारिक ज्ञान प्रदान किया गया। साइबर अपराध से बचने की सतर्कता और जागरूकता के उपायों पर विशेष बल दिया गया।

शिविर कमांडर ले. कर्नल रमन तिवारी एवं प्रशिक्षण अधिकारीगण ने इन दोनों सत्रों को अत्यंत उपयोगी बताया। कार्यक्रम के समापन में ले. कर्नल रमन तिवारी द्वारा एनडीआरएफ व एनआईआईटी फाउंडेशन की टीम को स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार व्यक्त किया। कैडेट्स ने भी ऐसे कार्यक्रमों की निरंतरता की मांग की ताकि वे एक जिम्मेदार नागरिक एवं सजग युवा के रूप में समाज में योगदान दे सकें।

ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »