Satyavan Samachar

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं, सपा काल में हुए हैं सबसे ज्यादा अत्याचार : ब्रजेश पाठक

अखिलेश को ब्राह्मण समाज पर बोलने का हक नहीं, सपा काल में हुए हैं सबसे ज्यादा अत्याचार : ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक ने सपा के शासनकाल में ब्राह्मणों पर हुए अत्याचारों का खोला कच्चा-चिट्ठा

सपा ने समाज में केवल जातिवाद का जहर बोने का काम किया : डिप्टी सीएम

कन्नौज के नीरज मिश्रा हत्याकांड और इटावा में वाजपेयी परिवार के सार्वजनिक अपमान की दिलायी याद

कहा, नीरज मिश्रा का गला काटकर लखनऊ मंगवाने का काम किया गया था

सपा शासनकाल में लगातार सुनियोजित ढंग से हुए हैं ब्राह्मणों पर अत्याचार : पाठक

 जब-जब ब्राह्मण समाज का मान मर्दन हुआ, तब-तब सपा की सरकार थी : डिप्टी सीएम

लखनऊ, 7 मई। प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर ब्राह्मण समाज को लेकर तीखा हमला बोला है। पाठक ने अखिलेश की राजनीति को जातिवाद पर आधारित बताते हुए कहा कि सपा ने समाज में जातिवाद का जहर बोने का काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ब्राह्मण समाज पर बोलने का अखिलेश को कोई अधिकार नहीं है। ब्रजेश पाठक का बयान अखिलेश यादव द्वारा बुधवार को किये गये प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद आया है।

पाठक ने सपा के शासनकाल में ब्राह्मण समाज के खिलाफ अत्याचार और अपमान के कई उदाहरण गिनाए। उन्होंने कहा कि कन्नौज के मासूम नीरज मिश्र की गर्दन कटवाकर लखनऊ मंगवाने का काम सपा के शासन में हुआ। इटावा में वाजपेयी परिवार का सार्वजनिक अपमान किया गया। सपा के शासनकाल में पूरे प्रदेश में ब्राह्मण समाज पर संगठित ढंग से अत्याचार और अनाचार हुए। जब-जब ब्राह्मण समाज का मान-मर्दन हुआ, तब-तब प्रदेश में सपा की सरकार थी। उपमुख्यमंत्री ने सपा पर ब्राह्मण समाज को लगातार निशाना बनाने और उनकी भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाया।

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आयुष विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति ने किया लोकार्पण।

ब्रेकिंग न्यूज गोरखपुर आयुष विश्वविद्यालय का राष्ट्रपति ने किया लोकार्पण गोरखपुर। यूपी का पहला महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय पिपरी भटहट का लोकार्पण देश की

Read More »

“मृत्यु के भय को समाप्त करती है भागवत कथा” — पं. घनश्याम मिश्र।

पाली क्षेत्र के तिलौरा गांव में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में कथा वाचक पं. घनश्याम मिश्र ने कहा कि मानव जीवन केवल विषय भोग के लिए

Read More »

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्यों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्यों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कार्यक्रम की तारीख भी हुआ तय सदस्यों में दिखा उत्साह गोरखपुर जिले के

Read More »

इटावा में प्रदर्शन तोड़फोड़ मामले में गगन यादव समेत 20 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज!

इटावा में प्रदर्शन तोड़फोड़ मामले में गगन यादव समेत 20 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, पुलिस

Read More »