Satyavan Samachar

मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में फायरिंग से हड़कंप, पांच गिरफ्तार

मेडिकल कालेज की इमरजेंसी में फायरिंग से हड़कंप, पांच गिरफ्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज की ट्रॉमा सेंटर स्थित इमरजेंसी ताबड़तोड़ गोलियों से मंगलवार रात दहल उठा। गोली बारी घटना से मरीज और डॉक्टरों में दहशत का माहौल फैल गया। एएमयू एथलीट ग्राउंड पर संभल और अलीगढ़ के छात्रों की बीच मारपीट की घटना ने गोली बारी का रूप ले लिया। मामले में पुलिस ने कुछ लड़कों को उठाया भी है। हॉर्स शो के दौरान दो छात्र गुटों की बीच हुई मारपीट की घटना गोलीबारी तक पहुंच गई। घटनाक्रम के अनुसार मंगलवार को मैदान पर दो छात्र गुटों में मारपीट हो गई। छात्र गुट अलीगढ़ और संभल के बताए जा रहे हैं। प्रॉक्टर के मुताबिक आदी और आदिल नाम के छात्र के बीच मारपीट हुई। आदिल ने आदी को बुरी तरह पीट दिया। जिससे वह घायल हो गया। आदी फोन पर धमकी देते हुए मेडिकल कॉलेज उपचार के लिए चला गया। आदिल को लगा कि वह मेडिकल कराकर उसके खिलाफ एफआईआर कराएगा तो वह अपना गुट लेकर मेडिकल पहुंच गया। वहां भी आदी को बुरी तरह पीटा। गोली बारी से पूरा मेडिकल स्टाफ डरा सहमा है। मरीजों के तीमारदार भी इमरजेंसी के अंदर जान बचाकर भागे। सूचना मौके पर पुलिस और प्रॉक्टोरियल टीम पहुंची। पुलिस ने सुहैब समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से असलहा बरामद किया गया है।

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »