Satyavan Samachar

सरकार द्वारा CCS(pension) नियमावली मे बदलाव से पेंशनर्स मे फैला असंतोष!

देश/प्रदेश भर के लाखों पुराने पेंशनर्स हुए लामबंद!

22 अप्रैल को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन, विरोध सभाओं की जनपदों मे तैयारी जोरों पर प्रांतीय नेताओं ने किया भ्रमण!

प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री को सौंपा जायेगा ज्ञापन!

                  भारत सरकार द्वारा केन्द्रीय सिविल सेवा (पेंशन) नियमावली मे वित्त विधेयक 2025 के माध्यम से संशोधन का बिल लोकसभा से पारित कराने के बाद सरकार को यह अधिकार मिल गया है कि वह सेवानिवृत्ति की तिथि के आधार पर पेंशनर्स मे भेदभाव कर सकती है जिससे पुराने पेंशनर्स के सामने 8 वें केन्द्रीय वेतन आयोग की परिधि से बाहर किये जाने का खतरा उत्पन्न हो गया है इस आसन्न खतरे को भांपकर देश भर के 1 करोड़ से अधिक पेंशनर्स इसके विरोध मे लामबंद हो गये हैं और आगामी 22 अप्रैल को देश/प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन की तैयारियों मे लग गये हैं।

    अकेले उत्तर प्रदेश राज्य मे लगभग 13 लाख पुराने पेंशनर्स हैं। प्रदेश के पेंशनर्स के प्रतिनिधि संगठन ‘सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन उ.प्र.’ के प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव ने 22 फरवरी के आंदोलन की नोटिस प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री को मेल कर दिया है जिसमे 8 वें वेतन आयोग का लाभ पूर्व की भांति बिना किसी भेदभाव के पुराने पेंशनर्स को भी प्रदान किये जाने सहित 5 बिन्दुओं को इंगित किया गया है।

        संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल.कुशवाहा एवं महामंत्री ओ.पी.त्रिपाठी ने जारी बयान मे बताया कि उपरोक्त के अतिरिक्त पेंशन से राशिकरण की कटौती 15 साल करने की बजाय 10 साल पर बंद करने, पेंशनर्स के लिए महगाई राहत का आदेश जारी करने, पुरानी पेंशन योजना बहाल करने, कोविड काल के 18 माह के फ्रीज्ड DA/DR के एरियर का भुगतान करने जैसे मुद्दे भी प्रमुख हैं। उन्होने कहा कि आंदोलन की तैयारी के लिए प्रांतीय पदाधिकारियों ने कई जनपदों का भ्रमण भी किया है।

       पेंशनर्स प्रतिनिधियों ने बताया कि सभी जनपदों मे शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन, विरोध सभाओं मे प्रस्ताव पारित कर मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी/ पुलिस कमिश्नर के माध्यम से प्रधानमंत्री/ मुख्यमंत्री को सौंपते हुए प्रभावी वांछित कार्यवाही की मांग की जायेगी। 

     राजधानी लखनऊ मे यह कार्यक्रम बी.एन.सिंह प्रतिमा स्थल पर अपरान्ह 2 बजे से आहूत किया गया है। प्रांतीय पदाधिकारियों ने पेंशनर्स से अधिक से अधिक संख्या मे धरना-प्रदर्शन कार्यक्रम मे भाग लेकर पेंशनर्स समुदाय के हितरक्षण मे सहयोग करने की अपील किया है – बी.एल.कुशवाहा!

Report Saikh Faizur Rahman..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »