Satyavan Samachar

होलिका दहन स्थल से प्रशासन ने हटवाया अतिक्रमण !

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका थाना क्षेत्र के भियांव गांव में होलिका दहन के भूमि पर दबंगों द्वारा किये गये कब्जे को ग्रामीणों के शिकायत पर उप जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार अमरनाथ दुबे लेखपाल धर्मेंद्र कुमार की टीम ने मौके पर पहुंच कर होलिका दहन स्थल की पैमाईश कर अतिक्रमण मुक्त कराया।

तहसील प्रसाशन द्वारा लगातार सरकारी भूमि से अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया के क्रम में तहसील दिवस में हुई शिकायत के बाद तहसील प्रशासन में, गांव में होलिका जलाने के स्थान पर कुछ दो लोगों द्वारा अवैध रूप से अतिक्रमण कर लिया गया था । जिससे होलिका जलाने में ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था !

जिसकी शिकायत लोगों द्वारा तहसील प्रशासन से किया गया था जिसके क्रम में बुधवार लगभग 3:00 बजे के आसपास राजस्व टीम नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गांव पहुंची और भूमि को पैमाइश कर स्थल का चिन्हित किया जिसके बाद अतिक्रमण को बुलडोजर लगाकर हटाया दिया ।इस संबंध में नायब तहसीलदार अमरनाथ दुबे ने बताया कि होलिका दहन स्थल से अतिक्रमण हटाया गया।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »