Satyavan Samachar

डाॅग शो में 14 नस्ल के स्वानो ने लिया भाग !

अम्बेडकर नगर।

विकास एवं विरासत महोत्सव के क्रम में डॉग शो का आयोजन जिलाधिकारी अविनाश सिंह के मार्ग निर्देशन में जनपद में प्रथम बार पशुपालन विभाग द्वारा आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सपत्नीक मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह द्वारा किया गया। डॉग शो कार्यक्रम का पंजीकरण निशुल्क किया गया तथा श्वानों का निशुल्क रेबीज टीकाकरण भी किया गया।

डॉग शो कार्यक्रम प्रातः नौ बजे से 12 बजे तक चला। कार्यक्रम में कुल 52 डॉग्स, जो विभिन्न नस्लों जैसे जर्मन शेफर्ड, लेब्राडोर , सीत्जू, डच हाउंड, रॉट व्हीलर, बॉक्सर, बेल्जियम शेफर्ड, पामेरियन, पग, सेंट बनार्ड, लासा आप्सो,अमेरिकन अफीता, रामपु हाउंड, स्पिटज कुल 14 नस्ल के स्वानों ने भाग लिया। प्रत्येक नस्ल में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र के साथ गिफ्ट दिया गया। प्रत्येक नस्ल में तीन पुरस्कार वेस्ट इन ब्रीड, फस्ट इन सरअप, सेकंड सरअप दिया गया। अंत में सभी नस्लों में से सर्वोत्तम डॉग का पुरस्कार मुख्य अतिथि जिलाधिकारी के द्वारा प्रदान किया गया। इसी के साथ ही प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक स्वान को प्रतिभाग प्रमाण पत्र दिया गया।

स्वान प्रदर्शनी में मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला, अपर जिलाधिकारी डॉ सदानंद गुप्ता एवं उप जिलाधिकारी सदर, जलालपुर, परियोजना निदेशक, अपर जिला सूचना अधिकारी, समस्त खंड विकास अधिकारी उपस्थित रहे। स्वान कार्यक्रम बेस्ट ऑफ शो का पुरस्कार बेल्जियम शेफर्ड नस्ल के स्वान को ,मलिक मोहम्मद बैदुरहमान निवासी टांडा को मिला। कार्यक्रम में विभिन्न आठ दवा कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए एवं विभिन्न श्वानों को आवश्यकता की दवाएं निशुल्क प्रदान किया।
कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अरविंद कुमार सिंह मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी की देख रेख में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर डी.के. सिंह थे। कार्यक्रम के जज असलम एवं डॉक्टर संजय श्रीवास्तव गोरखपुर जनपद से आए थे। कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर रविंद्र चक्रवर्ती द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशेष योगदान डॉक्टर राकेश वर्मा, डॉक्टर अरविंद यादव, डॉक्टर बद्री पाठक, डॉक्टर संजय कुमार पांडे, डॉक्टर पंकज यादव, डॉक्टर विपिन एवं जनपद के समस्त पशु चिकित्सा अधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, वेटनरी फार्मासिस्ट एवं सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर…..

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

भोजपुरी अभिनेत्री रानी चटर्जी फिल्म चुगलखोर बहुरिया! में दिखाएगी जलवा! शूटिंग जारी

Bhojpuri Film Chugalkhor Bahuriya​: भोजपुरी की बड़ी अभिनेत्रियों में से एक रानी चटर्जी की अपकमिंग फिल्म ‘चुगलखोर बहुरिया’ की शूटिंग शुरू हो गई है, जिसमें

Read More »

हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के दृष्टिगत  जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर व पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

दिनांक 24 फरवरी 2025 से शुरू हो रही उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय हाई स्कूल/इंटरमीडिएट परीक्षा-2025 के दृष्टिगत बी0एन0 इंटर कॉलेज पहुंचकर

Read More »

होमगार्ड की गर्भवती पत्नी की ईलाज के दौरान जच्चा बच्चा दोनों की मौत।

अजीतमल औरैया। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जाजपुर निवासी होमगार्ड सौरभ की पत्नी वर्षा उम्र करीब 26 वर्ष की डिलेवरी के दौरान मौत हो गई।

Read More »

जातिवाद देश एवं समाज के विकास में पैदा कर रहे हैं अवरोध — सुभाष चौधरी

आलापुर अम्बेडकर नगर। अंधविश्वास, पाखण्ड एवं जातिवाद देश एवं समाज के विकास में सबसे अधिक अवरोध पैदा करता है सन्त गाडगे महाराज ने अपने जीवन

Read More »