Satyavan Samachar

राजकीय चर्म संस्थान में दीक्षान्त समारोह का हुआ आयोजन, संस्थान में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र/छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

आगरा.24.01.2025/आज सरकार की मंशानुरूप राजकीय चर्म संस्थान में दीक्षान्त समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मा० विधायक एत्मादपुर विधान सभा श्री धर्मपाल सिंह द्वारा प्रतिभाग किया गया। दीक्षान्त समारोह में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि का संस्था परिवार द्वारा शाल ओढ़ाकर एवं संस्था स्मृति चिन्ह भेटकर स्वागत किया गया। स्वागतोपरान्त समस्त अतिथियों द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलन कर कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया।


दीक्षान्त समारोह में वर्ष 2023-24 के अन्तिम वर्ष के उत्तीर्ण छात्र/छात्राओं को मा०मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि द्वारा डिप्लोमा/अंकपत्र एवं सफल विद्यार्थियों में उत्तीर्ण ब्रान्चवार प्रथम, द्वितीय एवं तृत्तीय स्थान पाने वाले 03 प्रतिभावान छात्र/छात्राओं को प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किये गये, जिसमें कम्प्यूटर साइस एण्ड इंजी० की विद्यार्थी गुनगुन गौतम प्रथम स्थान, गोपाल सिंह द्वितीय स्थान एवं राम कुमार तृतीय स्थान एवं लैदर टैक्नोलाजी (टेनिंग) की विद्यार्थी आयुष पाण्डेय प्रथम स्थान विशाल कुमार सैनी द्वितीय स्थान शिवम् यादव तृतील स्थान तथा लैदर टेक्नोलोजी फुटवियर (केंड) की विद्यार्थी कुं०विकल प्रथम स्थान, कु०रितु पालेट द्वितीय स्थान एवं अब्दुल अर्शील तृतीय स्थान प्राप्त करने पर प्रमाण-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

संस्था की तीन ब्रान्च में सर्वोच्च स्थान संस्थान की गुनगुन गौतम, कम्प्यूटर साइंस एण्ड इंजी० को मा०मुख्य अतिथि द्वारा सील्ड प्रदान की गयी ।
इसके उपरान्त छात्र/छात्राओं द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गयी। दीक्षान्त समारोह समाप्ति उपरान्त संस्था के प्रधानाचार्य डा०एस०एच०अब्बास द्वारा मुख्य अतिथियों को संस्था स्मृति चिन्ह भेट करने के उपरान्त कार्यक्रम समापन की घोषणा की गयी।
दीक्षान्त समारोह में संस्था के सभी स्टाफ एवं वर्ष 2023-24 के उत्तीर्ण छात्र-छात्रायें आदि उपस्थित थे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »