Satyavan Samachar

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे।

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे। विवादों में रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष के लगे मुर्दाबाद के नारे।

Read More »

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ??

लखनऊ
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई असंवैधानिक है। हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते है। आभार प्रकट करते है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के सर्वोच्च आदेश ने बुलडोजर को ही नहीं, बल्कि बुलडोजर का दुरूपयोग करने वालों की विध्वंसक राजनीति को भी किनारे लगा दिया है। आज बुलडोजर के पहिए खुल गए है और स्टीयरिंग हत्थे से उखड़ गया हैं ये उनके लिए पहचान का संकट है जिन्होंने बुलडोजर को अपना प्रतीक बना लिया था।


अखिलेश यादव ने कहा कि अब न बुलडोजर चल पाएगा, न उसको चलवाने वाले दोनों के लिए ही पार्किंग का समय आ गया है। आज बुलडोजरी सोच का ही ध्वस्तीकरण हो गया है। अब क्या वे बुलडोजर का भी नाम बदल कर उसका दुरुपयोग करेंगे? 

अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में बुलडोजर की कार्रवाई न्याय नहीं हो सकता है। उत्तर प्रदेश में बुलडोजर कार्रवाई की कई ऐसी घटनाएं हुई हैं। जब कभी न्यायालय उन पर विचार करेगा तो उस पर सरकार के खिलाफ कार्रवाई होगी क्योंकि प्रदेश सरकार ने जानबूझकर, लोगों को डराने के लिए जबरदस्ती बुलडोजर चलाया है। इस भाजपा सरकार ने बुलडोजर को औजार के रूप में प्रयोग किया। विपक्ष और जनता की आवाज को दबाने के लिए दुरुपयोग किया गया।

अखिलेश यादव  ने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी, सरकार और भाजपा के लोग बुलडोजर को इतना महिमा मंडित कर रहे थे कि जैसे बुलडोजर ही न्याय है। ये अपने कार्यक्रमों में रैलियों में इतना बढ़ा चढ़ाकर बात करते थे, जिससे लोगों में भय पैदा हो। अब सुप्रीमकोर्ट का फैसला आ गया है। तो बुलडोजर रूकेगा। न्यायालय से न्याय मिलेगा। बुलडोजर अन्याय का प्रतीक हो सकता है, न्याय का प्रतीक नहीं हो सकता है।

Report Saikh Faizur Rahman

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे।

आशा बहुओ ने लगाये भाजपा जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया के मुर्दाबाद के नारे। विवादों में रहने वाले भाजपा जिला अध्यक्ष के लगे मुर्दाबाद के नारे।

Read More »

पूर्व प्रधान ने जिला बार एसोसिएशन में दिया प्रार्थना पत्र। हाशिम पर लगाए गंभीर आरोप।

पूर्व प्रधान ने जिला बार एसोसिएशन में दिया प्रार्थना पत्र। हाशिम पर लगाए गंभीर आरोप औरैया : पूर्व प्रधान दिवाकर पांडेय और उनके भतीजे पर

Read More »

पाप का घड़ा भर गया, औरैया का ‘नटवरलाल’ अपने गैंग के साथ फसा कानून के शिकंजे में, बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकद्दमा हुआ दर्ज।

पाप का घड़ा भर गया, औरैया का ‘नटवरलाल’ अपने गैंग के साथ फसा कानून के शिकंजे में, बीएनएस की संगीन धाराओं में मुकद्दमा हुआ दर्ज

Read More »

आजमगढ़ थाना पवई पुलिस को गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी ।

आजमगढ़ थाना पवई पुलिस को गैंगस्टर एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी । पूर्व की घटना का विवरण वादी प्रदीप कुमार मिश्रा, थाना प्रभारी

Read More »