Satyavan Samachar

हत्या का प्रयास करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार अवैध तमंचा कारतूस व मोटर साइकिल बरामद

थाना कप्तानगंज: 

पूर्व की घटना- दिनांक 25.08.2024 को वादी मुकदमा हरिराम यादव पुत्र जयकरन यादव निवासी ग्राम हरैया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ द्वारा थाना स्थानीय पर शिकायत किया गया कि दिनांक 25.08.2024 को वादी का भाई सुरेश यादव समय करीब 03.45 बजे कोइनहा बाजार से घरेलु समान व सब्जी लेकर घर आ रहा था मोटर साईकिल सवार अभियुक्त 1. चन्द्रभान यादव पुत्र दशरथ यादव, 2- भोला पुत्र अवधेश व 3- शिवानन्द पुत्र अवधेश ने वादी के भाई को रूकवा कर फायर कर दिया जिससे वादी का भाई घायल हो गया जिसके सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 268/24 धारा 3(5), 109, 352 BNS बनाम चन्द्रभान यादव, भोला, शिवानन्द के विरुद्ध पंजीकृत कर विवेचना उ0नि0 अजय कुमार द्वारा प्रचलित है।
गिरफ्तारी का विवरण- पुलिस अधीक्षक महोदय आजमगढ़ हेमराज मीना द्वारा वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 31.08.2024 को उ0नि0 अजय कुमार मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित अभियुक्त भोला यादव पुत्र अवधेश यादव निवासी ग्राम हरैया थाना कप्तानगंज जनपद आजमगढ़ को हेतुगंज-बड़सरा खालसा मार्ग पुलियाँ से समय करीब 09:10 बजे गिरफ्तार किया गया जिसके पास से 01 मोटर साइकिल, 01 तमंचा व 01 जिन्दा कारतूस बरामद हुआ। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 246/24 धारा 137(2)/87 BNS पंजीकृत कर गिरफ्तार अभियुक्त का चालान मा0 न्यायालय किया गया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »