Satyavan Samachar

नगर पालिका प्रशासन हाय हाय,नगरपालिका प्रशासन हाय हाय। नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद मुर्दाबाद

औरैया: नगर पालिका प्रशासन हाय हाय,नगरपालिका प्रशासन हाय हाय। नगर पालिका प्रशासन मुर्दाबाद मुर्दाबाद

हां यह हमारी आवाज नहीं बल्कि उन व्यापारियों और पीड़ित लोगों की है जिनकी दुकानों और घरों में नगर पालिका की वजह से लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आज सुबह हुई 2 घंटे की बारिश में जल भराव की वजह से नगर में बुरी तरह हाहाकार मच गया। आम हर जनमानस भगवान से प्रार्थना कर रहा था आखिर कब बारिश बंद होगी।और पालिका प्रशासन को बुरी तरह कोस रहा था। आपको शायद मालूम हो नगर निकाय चुनाव के पहले चुनाव लडे पालिका अध्यक्ष ने आम जनमानस से वादा किया था कि पहली बोर्ड की मीटिंग में नगर में जल भराव की समस्या को दूर किया जाएगा। लेकिन क्या हुआ आम नागरिक के साथ सिर्फ धोखा सिर्फ धोखा, एक बार पुनः बताना चाहता हूं यह हमारी आवाज नहीं बल्कि पीड़ितो की आवाज है जो सड़क के किनारे सांकेतिक धरना किए हुए पीड़ित व्यापारी के साथ उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के सांकेतिक धरने पर बैठे व्यापारियों की है। आज हुए भारी बारिश में कई व्यापारियों का लाखों रुपए का नुकसान हो गया पीड़ित व्यापारियों के आंखों में आंसू आ रहे थे। इन आंसुओं को पोछने के लिए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने कमर कस ली है सड़क के किनारे धरने पर बैठ गए खबर लिखे जाने तक अभी तक पालिका प्रशासन का कोई जिम्मेदार व्यक्ति नहीं पहुंचा और न ही अन्य व्यापारी संगठन और सामाजिक संगठन।

Report Md Shakeel 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्यों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण।

ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की कार्यकारिणी सदस्यों ने किया कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कार्यक्रम की तारीख भी हुआ तय सदस्यों में दिखा उत्साह गोरखपुर जिले के

Read More »

इटावा में प्रदर्शन तोड़फोड़ मामले में गगन यादव समेत 20 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज!

इटावा में प्रदर्शन तोड़फोड़ मामले में गगन यादव समेत 20 नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने गंभीर धाराओं में मुकदमा किया दर्ज, पुलिस

Read More »

मोहर्रम को लेकर बांगरमऊ कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक शांतिपूर्ण आयोजन की अपील!

उन्नाव।बांगरमऊ मोहर्रम के आगामी पर्व को लेकर बांगरमऊ कोतवाली में गुरुवार शाम 4 बजे पीस कमेटी की अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता

Read More »

युवा जनकल्याण समिति व अध्यक्ष कुलदीप पाण्डेय को गोरखपुर सीएमओ ने किया सम्मानित!

गोरखपुर जिला चिकित्सालय सदर गोरखपुर ब्लड बैंक द्वारा रक्तदान के क्षेत्र मे कार्य करने वाले रक्तवीरों व सामाजसेवी संस्थाओं को सम्मानित किया गया! मुख्य चिकित्साधिकारी

Read More »