Satyavan Samachar

जिला कारागार इटावा /औरैया का निरीक्षण

औरैया 31 मई 2024 – माननीय जनपद न्यायाधीश श्री ग्रीश कुमार वैश्य के आदेशानुसार श्रीमती स्वाति चंद्रा, सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, औरैया द्वारा आज दिनांक 31.05.2024 को जिला कारागार इटावा /औरैया का निरीक्षण किया गया। 

निरीक्षण में समस्त बंदियों से उनके मुकदमों में होने वाली पैरवी, अंडर ट्रायल रिव्यू कैंपेन 2024 से संबंधित बंदियों ,पैनल अधिवक्ताओं के कार्य तथा बंदीगण की जमानत में आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी ली गई, जिसमें एक बंदी द्वारा समस्या से अवगत कराया गया तथा उसकी समस्या के तुरंत निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जेल अधीक्षक को निर्देशित किया गया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदीगण जिनकी जमानत संबंधित न्यायालय से हो चुकी है कि यदि एक सप्ताह के अंदर रिहाई नहीं होती है तो कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को अवगत कराया जाए, जिससे उक्त बंदियों की समय से रिहाई कराई जा सके। जिला कारागार की रसोई तथा अस्पताल का भी निरीक्षण किया गया जिसमें साफ सफाई का अभाव मिला, जिसके लिए संबंधित अधिकारी को निर्देशित किया गया। सचिव द्वारा जेल लीगल एड क्लिनिक का निरीक्षण किया तथा बंदी कुलदीप दोहरे की समस्या का निस्तारण किया। उक्त निरीक्षण में मुख्य रूप से जेल अधीक्षक श्री कुलदीप सिंह भदोरिया, डिप्टी जेलर प्रणय कुमार सिंह तथा लीगल एड डिफेंस कॉन्सिल सुश्री गगन जैन तथा कार्यालय प्रभारी श्री दिलीप कुमार आदि उपस्थित रहे।

 रिर्पोट: मोहम्मद शकील औरैया 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »