Satyavan Samachar

खराट गांव में दबंगों ने रोका नाबदान का पानी फैल रही दुर्गंध 

दीदारगंज-आजमगढ़

मार्टिनगंज तहसील क्षेत्र के खराट गांव में घरों के जल निकासी हेतु बनाई गई नाबदान नाली और सोख्ता गड्ढा तथा खडंजा मार्ग को गांव के सर्कस और दबंग लोगों द्वारा नाबदान नाली और सोख्ता गड्ढा तथा खड़ंजा को मिट्टी डालकर पाट दिया गया है जिससे गांव के दस घरों से निकलनें वाला पानी दरवाजें के सामनें रूक गया है जिससे भयंकर बदबू आ रही है आवागमन में ग्रामीणों को बाधा पहुंच रही है साथ ही मच्छर जनित संचारी रोग का भय बना हुआ है ग्रामीणों ने समस्या के निस्तारण हेतु विकास खंड ठेकमा, तहसील मार्टिनगंज, सम्पूर्ण समाधान दिवस मार्टिनगंज, जिला पंचायत राज अधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी,जिलाधिकारी आदि के अलावां मुख्य मंत्री पोर्टल आदि के यहां प्रार्थना देकर हार चुके हैं फिर भी जल निकासी और आवागमन की समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। ग्रामीणों ने समस्या के अतिशीघ्र निस्तारण हेतु मौके पर प्रदर्शन किया ।इस अवसर पर अमरीश राय, राज बहादुर राय, ठाकुर प्रसाद राय, रिजवान अंसारी, महेंद्र यादव, उमाशंकर राय, अंगद राय, ब्रहमदेव राय, मार्कंडेय राय आदि लोग थे।

रिपोर्ट विजय यादव

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »