Satyavan Samachar

देशी मदिरा की 285, विदेशी मदिरा की 186, बीयर की 58, भांग की 42 दुकानों तथा 14 मॉडल शॉप का व्यवस्थापन हुआ।

लखनऊ

उत्तर प्रदेश आबकारी विभाग की फुटकर दुकानों की ई-लाटरी का द्वितीय चरण एन.आई. सी. के प्रतिनिधियों के मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

श्री संथिल पाण्डियन सी., आबकारी आयुक्त, उत्तर प्रदेश द्वारा अवगत कराया गया कि देशी मदिरा की 724, विदेशी मदिरा की 376, बीयर की 95, भांग की 216 दुकानों तथा 44 मॉडल शॉप के व्यवस्थापन हेतु द्वितीय चरण की ई-लॉटरी दिनांक 13.02.2024 को प्रदेश के 67 जिलों में एन.आई.सी. राज्य स्तरीय इकाई एवं जिला स्तरीय इकाईयों के विशेषज्ञों के तकनीकी सहयोग एवं मार्गदर्शन में सम्पादित की गई। इसमें देशी मदिरा की 285, विदेशी मदिरा की 186, बीयर की 58, भांग की 42 दुकानों तथा 14 मॉडल शॉप का व्यवस्थापन हुआ। इन दुकानों के व्यवस्थापन से लगभग रूपया 97.77 करोड़ की लाइसेंस फीस राज्य सरकार को प्राप्त होगी। देशी मदिरा की व्यवस्थित हुई 285 दुकानों में लगभग 1.54 करोड़ बल्क लीटर कोटा व्यवस्थित हुआ। ई-लॉटरी के द्वितीय चरण में विज्ञापित दुकानों पर कुल 1047 आवेदन पत्र प्राप्त हुए थे, जिससे राज्य सरकार को प्रोसेसिंग फीस के रूप में लगभग रूपया 4.40 करोड़ प्राप्त हुआ है। 970 अवशेष दुकानों का व्यवस्थापन ई-टेंडर द्वारा संपन्न कराया जायेगा।

Report Saikh Faizur Rahman 

Ajay Yadav
Author: Ajay Yadav

Read More

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »

आजमगढ़ के नए जिलाधिकारी होंगे नवनीत चहल ,आजमगढ़ सहित 13 आईएएस अधिकारियों का हुआ तबादला

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने 13 आईएएस अफसरों को इधर से उधर कर दिया है। कई जिलो के डीएम बदले गए हैं। सीपी सिंह लखनऊ के नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि नियुक्ति विभाग ने पारदर्शिता के तमाम दावों के बावजूद मीडिया को तबादला सूची नहीं जारी की। इससे तमाम

Read More »

मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्राली के निचे दबने से 14वर्षीया बालिका की मौत !

खानजहापुर/दीदारगंज आजमगढ़।फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खानजहापुर बनतरिया गांव निवासिनी खुशी यादव 14वर्ष पुत्री मनोज यादव शनिवार सुबह जौनपुर जनपद के शाहगंज सेंट थामस इंटर कालेज गई हुई थी। खुशी क्लास 8बी की छात्रा थी स्कूल से पढ़कर साईकिल से घर वापस आ रही थी कि शाहगंज दादर बाईपास रोड पर सामने से मिट्टी से लदी

Read More »

सुभाष पालेकर कृषि /प्राकृतिक खेती का ब्लाक फूलपुर में भव्य कार्यक्रम का आयोजन

दीदारगंज आजमगढ़ ब्लाक परिसर फूलपुर में शुक्रवार के दिन में दोपहर के समय प्राकृतिक खेती को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया  कार्यक्रम के दौरान देशी खाद के सम्बंधित तमाम जानकारियां दी गई वहीं दीदारगंज थाना क्षेत्र के खरसहन कला गांव निवासी महेंद्र सिंह ने विगत कई वर्षों से कृषि जगत में अपना एक

Read More »