Satyavan Samachar

उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा UPVS Intelligent Search App का विकास कराया गया..

उत्तर प्रदेश विधान सभा द्वारा UPVS Intelligent Search App का विकास कराया गया है, जो कि एन्ड्रॉयड के गूगल प्ले स्टोर तथा ऐप्पल के ऐप स्टोर के माध्यम से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप में 8 जनवरी, 1887 को इलाहाबाद के थार्नहिल मेमोरियल हाल में ‘नार्थ वेस्‍टर्न प्रोविन्‍सेज एण्‍ड अवध लेजिस्‍लेटिव कौंसिल’ की सम्पन्न हुई प्रथम बैठक से लेकर फरवरी, 2023 तक की विधान सभा की सम्पूर्ण कार्यवाहियां ऑनलाइन उपलब्ध हैं। UPVS Intelligent Search App का उपयोग करते हुए माननीय सदस्य के साथ ही आम जनमानस भी पुरानी कार्यवाहियों से संबंधित किसी प्रकार की सूचना सर्च कर सकते हैं।
साथ ही इस ऐप में भारत सरकार, उ0प्र0 सरकार के सरकारी एवं असरकारी गजट, महत्वपूर्ण विषयों पर न्यूजपेपर की क्लिपिंग्स तथा वर्तमान में निर्वाचित माननीय सदस्यों का जीवन परिचय भी उपलब्ध है, जिसका उपयोग माननीय सदस्य अपनी आवश्यकतानुसार कर सकते हैं। न्यूजपेपर क्लिपिंग्स में महत्वपूर्ण विषयों को विषयवार तरीके से बांटा गया है जिसके माध्यम से ऐप किसी भी विषय पर हुई गतिविधियों को सर्च कर उसके विषय में विवरण प्राप्त कर सकते हैं।
यह एक ऐसा सिस्टम है जिसके माध्यम से कोई भी नागरिक सर्च इंजन पर जाकर किसी भी जनप्रतिनिधि/क्षेत्र/विषय या संबंधित की-वर्ड को फीड करके विधान सभा में हुई गतिविधियों की जानकारी प्राप्त कर सकता है।
इस ऐप के उपयोग से शोध कर रहे छात्रों को उनके शोध कार्य में भी मदद मिलेगी जो कि समाज पर एक सकारात्मक प्रभाव डाल सकता है।

Report : Saikh Faizur Rahman

Shashank Yadav
Author: Shashank Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »