Satyavan Samachar

जहरीली शराब काण्ड मामले में सपा विधायक को फिर लगा झटका, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने जमानत देने से किया इनकार

आजमगढ़

समाजवादी पार्टी के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव को इलाहाबाद हाईकोर्ट से लगा बड़ा झटका। हाईकोर्ट ने रमाकांत यादव को जहरीली शराब कांड में जमानत देने से इंकार कर दिया है.

हालांकि हाईकोर्ट ने निचली अदालत को 6 माह में ही ट्रायल पूरा करने का निर्देश दिया है। यदि निचली अदालत 6 महीने में ट्रायल खत्म नहीं करती तो वादी हाईकोर्ट का रुख कर सकता है।

गौरतलब है कि रमाकांत यादव आजमगढ़ के फूलपुर पवई से सपा के विधायक हैं। आपको बता दें कि फरवरी 2022 में अहीरौला थाना क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से 9 लोगों की मौत हो गई थी,

जबकि कुछ लोगों की आंख की रोशनी चली गई थी। अपनी जमानत की गुहार लगाते हुए रमाकांत यादव ने कहा कि चूंकि वो एक प्रभावशाली व्यक्ति हैं, और साथ ही चार बार सांसद और पांच बार विधायक रह चुके हैं।

वर्तमान में भी वो विधायक हैं इसलिए विरोधी लोग उन्हें फंसाने की साजिश कर रहे हैं। वर्तमान में फूलपुर पवई के विधायक रमाकांत यादव फतेहगढ़ सेंट्रल जेल में बन्द हैं।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »