Satyavan Samachar

कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ अश्वनी यादव अम्बेडकर नगर.. 

जलालपुर अम्बेडकर नगर। कटका पुलिस ने एक व्यक्ति को कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त किया है। बीते 13 दिसम्बर को कटका थाने में तैनात उप निरीक्षक राजदेव तथा हेड कांस्टेबल हरिबल यादव क्षेत्र में गस्त पर निकले हुए थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस कर्मियों ने आबकारी आरक्षी प्रमोद मिश्रा और राहुल कुमार सिंह के साथ मिलकर मुखबिर द्वारा बताये स्थान अमड़ी मोड़ पर पहुंचे। वहां उन्होंने संदिग्ध व्यक्ति को एक पिपिया को लेकर खड़े हुए देखा। उसकी तरफ बढ़ने पर वह व्यक्ति पुलिस कर्मियों को देख भागने लगा जिसे पुलिसकर्मियों द्वारा दौड़ा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ करने के दौरान उसने अपना नाम सूरज राजभर पुत्र बनवारी राजभर निवासी ग्राम भुरकुड़ा थाना अतरौलिया जनपद आजमगढ़ बताया। शराब को जब्त करते हुए सील कर दिया गया तथा अभियुक्त को हिरासत में लेकर आबकारी एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज करते हुए विधिक कार्रवाई प्रारम्भ कर दी गयी है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »