Satyavan Samachar

अयोध्या में राम मंदिर तोड़कर बाबरी मस्जिद नहीं बनाई गई थी,सुप्रीम कोर्ट के फैसले से हुआ साफ: मदनी

लखनऊ।जमीयत उलमा-ए-हिन्द के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने बाबरी मस्जिद की जगह राम मंदिर बनाने का फैसला आस्था की बुनियाद पर सुनाया था। कोर्ट के फैसले से ये साफ हो चुका है कि अयोध्या में बाबरी मस्जिद रामजन्मभूमि मंदिर को तोड़कर नहीं बनाई गई थी।

मदनी ने जोर देकर कहा कि जो भी मस्जिद किसी मंदिर को तोड़कर बनाई जाएगी इस्लाम में वो मस्जिद नहीं होगी।मदनी ने मुस्लिम समुदाय से लड़कियों की शिक्षा के लिए अलग स्कूल बनाने की अपील करते हुए कहा कि लड़कियों को धर्मांतरण का शिकार बना कर बर्बाद किया जा रहा है।मदनी जमीयत उलमा-ए-हिन्द के सम्मेलन के बाद मीडिया से बातचीत कर रहे थे।

सुन्नी इंटर कालेज में प्रदेश के 37 जिलों के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में मदनी ने कहा कि जो लोग भी सत्ता हासिल करने के लिए नफरत का माहौल बना रहे हैं, हम उनका विरोध करते हैं।जमीयत उलमा हिंद राजनीतिक संगठन नहीं है। न तो हम चुनाव लड़ते हैं और न ही चुनाव लड़वाते हैं।

सम्मेलन की अध्यक्षता प्रांतीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अशहद रशीदी ने और संचालन मुफ्ती अशफाक आजमी ने की। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मौलाना सैयद असजद मदनी, हाफिज अब्दुल कुददूस ने भी अपने विचार रखे। मौलाना हबीबुल्लाह मदनी ने समाज सुधार कार्यक्रम की रूप रेखा प्रस्तुत की।

Shashank Yadav
Author: Shashank Yadav

Read More

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई !!

भारतीय हॉकी टीम की ऐतिहासिक विजय पर सीएम योगी ने दी बधाई एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में मिली खिताबी जीत को सीएम ने बताया अद्भुत, असाधारण, अतुल्य इतिहास रचने वाली भारतीय टीम के हर सदस्य का किया अभिनंदन, की इतिहास गढ़ते रहने की कामना लखनऊ, 17 सितंबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एशियन चैंपियंस हॉकी प्रतियोगिता में

Read More »

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा ??

लखनऊ समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि बुलडोजर कार्रवाई असंवैधानिक है। हम सुप्रीम कोर्ट को बधाई देते है। आभार प्रकट करते है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद उम्मीद है कि बुलडोजर कार्रवाई हमेशा के लिए बंद हो जाएगी। अखिलेश यादव ने कहा कि न्याय के

Read More »

शहरी क्षेत्रों को हरा-भरा करने के लिए “उपवन योजना” की शुरुआत करने जा रही योगी सरकार !

योगी सरकार मियावाकी तकनीक से काशी में प्राकृतिक ऑक्सीजन बैंक कर रही विकसित मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कंचनपुर और सारंग तालाब के पास 148 पौधे लगाकर “उपवन योजना” का करेंगे शुभारंभ दोनों स्थानों पर लंबी आयु वाले पौधे लगाकर सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड और मालियों की होगी तैनाती 1 एकड़ भूमि पर पौधरोपण के साथ

Read More »

लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार !

थाना जहानागंजः लड़की को अगवाकर दुष्कर्म करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार पूर्व का विवरण- अवगत कराना है कि दिनांक 11/09/24 को वादिनी मुकदमा थाना जहानागंज जनपद आजमगढ़ ने थाना जहानागंज पर लिखित तहरीर दी कि दिनांक 10.09.24 को समय करीब 6.30 बजे सुबह अभियुक्त अभिषेक चौधरी पुत्र सरयू चौधरी बेगूसराय बिहार द्वारा वादिनी की लड़की उम्र

Read More »