Satyavan Samachar

यूपी के कई शहरों में जोरदार बारिश, लुढ़का तापमान,जानें आने वाले दिनों में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

लखनऊ।उत्तर प्रदेश समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदल गया है।पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी नजर आई तो वहीं मैदानी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव दिखा है,जिससे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में बारिश हो रही है।पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के साथ ही लोकल सिस्टम के असर भी बारिश हो रही है।वहीं मौसम विभाग ने गुरुवार को भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की संभावना जताई है।साथ ही कई जिलों में बादल छाए रहने के साथ ही मौसम शुष्क बना रह सकता है। हालांकि बादल छंटने के बाद दिन और रात के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जा सकती है।साथ ही कोहरा भी छाए रहेगा।

बुधवार देर शाम से लखनऊ,प्रयागराज, कानपुर, इटावा और चित्रकूट समेत कई जिलों में बारिश का दौर देखने को मिला। संगम नगरी में देर रात से लगातार हो रही बारिश से तापमान में भारी गिरावट आयी है।इटावा, कानपुर, लखनऊ और चित्रकूट में भी रुक-रुक कर हो रही बारिश के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है।आने वाले दिनों में 3 से 4 डिग्री तक तापमान गिर सकता है।

संगम नगरी में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही देर रात से हो रही बारिश के बाद तापमान में गिरावट से लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।गुरुवार सुबह से हो रही लगातार बारिश से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया है।वहीं दूसरी ओर बारिश से खेतों में खड़ी फसलों को फायदा पहुंचने की भी उम्मीद है।बारिश खत्म होने के बाद कड़ाके की ठंड का भी आगाज हो जाएगा।

कानपुर में मौसम के मिजाज बदलने के साथ रुक-रुक हो रही बारिश से तापमान में चार डिग्री तक की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 12 डिग्री के नीचे बना रहा।इसके अलावा इटावा में भी तापमान में खासी गिरावट देखी गई।वहीं चित्रकूट में भी झमाझम बारिश से सर्द हवा चल रही है।ठंड बढ़ने से लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »