Satyavan Samachar

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने स्वामी प्रेमानंद से की मुलाकात,क्या श्रीकृष्ण पर भरोसा नहीं, प्रेमानंद महाराज ने मोहन भागवत से क्‍यों पूछी ये बात

मथुरा।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने बुधवार सुबह वृंदावन में स्वामी प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। लगभग 15 मिनट की मुलाकात में दोनों लोगों में आध्यात्मिक चर्चा हुई और समाज में गिरते बौद्धिक स्तर पर चिंतन हुआ। प्रेमानंद महाराज ने कहा कि जब तक व्यक्ति के हृदय की मलीनता, हिंसात्मक वृत्ति ठीक नहीं होगी, तब तक बेहतर नहीं हो सकता।

बुधवार सुबह लगभग आठ बजे संघ प्रमुख मोहन भागवत प्रेमानंद महाराज के परिक्रमा मार्ग स्थित आश्रम पर पहुंचे। मोहन भागवत ने कहा कि हमने आपको वीडियो पर सुना है। चाह मिटी चिंता गई, मनुवा बेपरवाह। ऐसे लोग कम देखने को मिलते है, इसलिए मिलने की इच्छा हुई। मोहन भागवत ने प्रेमानंद महराज को अंगवस्त्र और फल की टोकरी भेंट की।

आध्यात्मिक चर्चा में प्रेमानंद महाराज ने कहा कि भगवान ने जन्म केवल सेवा के लिए दिया है। व्यवहारिकी और आध्यात्मिक सेवा के लिए दिया है। ये दोनों अनिवार्य हैं।हम अपने भारतवासियों को परमसुखी करना चाहते हैं, तो केवल वस्तु और व्यवस्था से नहीं कर सकते। उनका बौद्धिक स्तर सुधरना चाहिए। प्रेमानंद ने कहा कि आज समाज का बौद्धिक स्तर गिरता चला जा रहा है। ये चिंता का विषय है। हम उन्हें सुविधाएं दे देंगे, विभिन्न प्रकार की भोग सामग्री दे देंगे, लेकिन उनके हृदय की जो मलीनता है, जो हिंसात्मक वृत्ति है, ये जब तक ठीक नहीं होगी, तब तक कुछ ठीक नहीं होगा।

प्रेमानंद महराज ने कहा कि हमारी नई पीढ़ी से हमारे राष्ट्र की रक्षा करने वाले प्रकट होते हैं। हमारी शिक्षा केवल आधुनिकता का स्वरूप लेती जा रही है। व्याभिचार, व्यसन और हिंसा की प्रवृत्ति नई पीढ़ी में देख हृदय में काफी असंतोष होता है। अविनाशी जीव कभी भोग विलास में तृप्त हो ही नहीं सकता। अब जो मानसिकता बन रही, धर्म और देश के लिए लाभदायक नहीं।व्यसन, व्याभिचार और हिंसा बढ़ी, तो विभिन्न प्रकार की सुख-सुविधा देने के बाद भी अपने देशवासियों को सुखी नहीं कर पाएंगे।

प्रेमानंद महराज ने कहा कि सुख का स्वरूप विचार से होता है। हमारा विचार गंदा हो रहा है, देशवासियों का विचार शुद्ध होना चाहिए।आवश्यकता विचार, आहार और आचरण शुद्ध करने की है। बच्चे चरित्रहीन हो रहे हैं। इससे राष्ट्र संकट में पड़ जाएगा। माता-पिता को जवान बच्चे निकाल दे रहे हैं। हमारा समाज किस तरह से गिरता जा रहा है। जब ऐसे लोग मिलते हैं, तो लगता है कि ऐसे लोग मनुष्य की मनुष्यता को भी छोड़ रहे। ऐसे लोगों को राष्ट्र प्रियता सिखाने की जरूरत है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि नोएडा में मुझे भारत के विकास पर भाषण देना था। आप लोगों से जो सुनते हैं, उसी पर भाषण दिया। हम सुधार के लिए आखिरी तक प्रयास करते रहेंगे, लेकिन क्या होगा, ऐसी चिंता मन में आती है।

संघ प्रमुख को चिंतित देख प्रेमानंद महाराज ने कहा कि क्या हमें श्रीकृष्ण पर भरोसा नहीं है। भरोसा दृढ़ है तो मंगलमय होगा। एक भजनानंदी लाखों का उद्धार कर सकता है। आचरण, संकल्प और वाणी से हमें राष्ट्र सेवा करनी है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर।

सुगौना के लाल लोक रत्न शुक्ल बने संग्रहालय अधीक्षक, क्षेत्र में खुशी की लहर हरपुर-बुदहट सहजनवां ब्लाक के ग्राम सुगौना निवासी डां लोक रत्न शुक्ल

Read More »

धोखाधड़ी से अर्जित धन से क्रय की गई लगभग 50 लाख रुपये मूल्य की भूमि कुर्क।

जनपद – आज़मगढ़ डॉ0 अनिल कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा अपराध व अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के निर्देश के क्रम में वादी

Read More »

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल।

अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, बाइक सवार युवक की हुई मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना

Read More »

आजमगढ़ : युवक ने फांसी लगाकर दी जान, मोबाइल पर बात करने के बाद उठाया कदम।

किराए के मकान में रहता था, हिमांशु अस्पताल में करता था नौकरी आजमगढ़। शहर कोतवाली क्षेत्र के पठखौली मोहल्ले में गुरुवार शाम एक 25 वर्षीय

Read More »