Satyavan Samachar

मथुरा में दीपावली के दिन बड़ा हादसा, पटाखा मार्केट में लगी भीषण आग..

ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा.. 20 से अधिक जख्मी..

दूर तक सुनाई दी धमाकों की गूंज

दर्द से तड़पते रहे लोग, नहीं पहुंची एंबुलेंस.

पुलिस-प्रशासन की दिखी लापरवाही

पटाखा मार्केट में लगी सभी दुकाने जलकर खाक हो गई.

राया कस्बा के पटाखा बाजार में लगी भीषण आग ने प्रशासनिक इंतजाम की पोल खोल दी। आग लगने के बाद स्थानीय पुलिस को छोड़ न तो एंबुलेंस पहुंची और न ही अग्निशमन की गाड़ियां।

आपको बता दे कि मथुरा के राया की पटाखा मार्केट में लगी आग से हड़कंप मच गया. मार्केट में लगी आतिशबाजी की दुकानों में आग लगने से धमाकों की आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी. अफरा-तफरी और भगदड़ मचने से 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए. आग लगने से पटाखा मार्केट में लगी सभी दुकाने जलकर खाक हो गई. आग लगने से लाखों रूपये का नुकसान हुआ है.

पुलिस-प्रशासन की दिखी लापरवाही

राया कस्बा के राधा गोपाल बाग में पटाखा मार्केट में लगी आग की घटना में पुलिस और प्रशासन की बड़ी लापरवाही देखने को मिली है. जिले में पटाखा मार्केट लगाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से गाइड लाइन तय की गई थी. राया में करीब 20 दुकानों को आतिशबाजी लगाने की अनुमति प्राप्त थी. अनुमति देते वक्त उसमे आग से निपटने के सख्त दिशा निर्देश दिए जाते हैं. वहीं, पटाखा मार्केट के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी खड़ी होनी चाहिए थी. लेकिन, आग लगने के बाद दोनों ही व्यवस्थाएं फेल दिखीं. स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर मार्केट के पास फायर ब्रिगेड की गाड़ी होती तो आग की घटना इतनी बड़ी नही होती.

 

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर!

सपा जिला अध्यक्ष सर्वेश बाबू गौतम के रहते संगठन धराशायी, समाजवादी पार्टी कमजोर! औरैया। जनपद औरैया में समाजवादी पार्टी गंभीर नेतृत्व संकट से गुजर रही

Read More »

26 जनवरी गणतंत्र दिवस पर भारतीय किसान यूनियन टिकैत के पदाधिकारी ने पैदल यात्रा निकाली

गणतंत्र दिवस जिला औरैया नगर पंचायत बाबरपुर और नवीन नगर के प्राथमिक विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह उत्साह पूर्वक मनाया गया इस अवसर पर नगर

Read More »

Today Big Breaking News बड़ी खबरें….

➡लखनऊ- ठाकुरगंज TB संयुक्त अस्पताल के मरीजों को राहत, परचे के लिए लाइन में नहीं लगना पड़ेगा, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन सिस्टम की शुरुआत, डिजिटल इंडिया के

Read More »

सुबह की बड़ी खबरें…

➡लखनऊ- रोहतास ग्रुप पर ED की बड़ी कार्रवाई, निवेशकों से अरबों की ठगी का आरोप, ED ने 350 करोड़ की 77 संपत्तियां जब्त, संपत्तियां 158.85

Read More »