आजमगढ़। विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से Viksit Bharat Young Leaders Dialogue (VBYLD-2027) के अंतर्गत मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, अंबारी (आजमगढ़) में युवा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। छात्राओं को VBYLD-2027, युवा नेतृत्व, राष्ट्र निर्माण एवं विकसित भारत के संकल्प के बारे में जानकारी दी गई तथा अभियान से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. प्रवीण कुमार एवं डॉ. प्रतिभा देवी सहित अन्य अध्यापकगण उपस्थित रहे। उन्होंने युवाओं को सकारात्मक सोच के साथ राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वयंसेवक बृजेश यादव एवं स्वयं सेविका नीलू प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।
— मेरा युवा भारत (MY Bharat), आजमगढ़ 🇮🇳
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार

