हरपुर बुदहट पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गैंगस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त की मारुति सुजुकी कार की कुर्क
हरपुर बुदहट, गोरखपुर। थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की अवैध रूप से अर्जित संपत्ति को कुर्क किया है।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जिलाधिकारी गोरखपुर के आदेश के अनुपालन में दिनांक 10 जून 2026 को थाना हरपुर बुदहट पुलिस ने थाना गीडा में पंजीकृत गैंगस्टर एक्ट के मुकदमा संख्या 283/2025 के आरोपी मनोज यादव पुत्र अरविंद यादव निवासी भेंउसा थाना हरपुर बुदहट के विरुद्ध कार्रवाई की।पुलिस जांच में आरोपी द्वारा अपराध से अर्जित संपत्ति पाए जाने पर उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत उसकी मारुति सुजुकी डिजायर VXI कार (नंबर UP53 EV 6581) को कुर्क कर लिया गया। कुर्की की कार्रवाई के बाद वाहन को पुलिस अभिरक्षा में थाना परिसर में खड़ा कराया गया है।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके और अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।कुर्की टीम में थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक सहित थाना हरपुर बुदहट के पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
जिला ब्यूरो रिपोर्ट गोरखपुर सुनील कुमार

