Satyavan Samachar

मेडिकल संचालक के इलाज द्वारा 53 वर्षीय महिला की मौत

रिपोर्टर रजनीश कुमार

औरैया में नहीं थम रहा है मौतों का सिलसिला मेडिकल संचालक के इलाज द्वारा 53 वर्षीय महिला की मौत परिजनों नेशव रख कर काटा हंगामा घटना स्थल पर भारी पुलिस बल मौजूद।
ओरैया जनपद के अजीतमल कोतवाली के अंतर्गत अटसू चौकी क्षेत्र की घटना गांधी (नगर जानिस) नगर पंचायत अटसू में नगर में संचालित सगुन मेडीकल स्टोर के संचालक ओके चौधरी द्वारा महिला का इलाज करने से महिला की घटना स्थलपर मृत्यु हो गई। महीला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर क्षेत्राधिकारी भरत पासवान भारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे हंगामा काट रहे परिजनों को शांत करा कर मृतिका का शव कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। बेरिकपरिया निवासी शारदा देवी पत्नी अर्जुन सिंह उक्त मेडीकल से दवा लेने गई थी। जिसको मेडीकल संचालक ओके चौधरी द्वारा इंजेक्शन लगाने से महीला की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। महीला की मौत से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। तथा परिजनों ने शव को मेडीकल के सामने रख कर हंगामा शुरु कर दिया। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस ब स्वास्थ्य विभाग को दी गई। क्षेत्राधिकारी भरत पासवान सीएचसी अवनीश कुमार ने मौके पर पहुंच कर किसी तरह परिजनों को समझा भुजा कर शांत कराया तथा शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया है। मेडीकल संचालक ओके चौधरी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। तथा स्वास्थ्य विभाग ने मेडीकल को शील कर दिया है। क्षेत्र में आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »