Satyavan Samachar

पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य की अध्यक्षता में जनपद आजमगढ़ के समस्त राजपत्रित अधिकारी व थाना प्रभारियों के साथ आगामी त्योहारों को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु गोष्ठी कर दिए दिशा-निर्देश

आज दिनांक 16.10.2023 को पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार द्वारा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य की अध्यक्षता में रिजर्व पुलिस लाइन सभागार आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार, समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी जनपद आजमगढ़ के साथ आगामी त्यौहारो – दुर्गा पूजा, दशहरा व दिपावली, छठ के दृष्टिगत गोष्ठी कर त्योहारों को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराए जाने हेतु की गई तैयारियों की समीक्षा की गई। संवेदनशील व अतिसंवेदनशील पूजा स्थल, पूजा पांडाल पर सुरक्षा व्यवस्था, विसर्जन मार्ग व स्थल पर सुरक्षा, दशहरा के दौरान भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक पुलिस बल की व्यवस्था, छठ के दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था हेतु दिशा-निर्देश दिये गये।
➡ तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ श्री अखिलेश कुमार व पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ श्री अनुराग आर्य ने अपर पुलिस अधीक्षक नगर शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक यातायात संजय कुमार समस्त क्षेत्राधिकारी व समस्त थाना प्रभारी जनपद आजमगढ़ के साथ शारदा तिराहा, थाना कोतवाली से नया पुल सिधारी होते हुये थाना सिधारी अन्तर्गत मूर्ति विसर्जन स्थल थाना तक पैदल गस्त किया गया

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »