Satyavan Samachar

भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस आई एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन

Sudhir Singh Beuro Report:

औरैया 13 अक्टूबर 2023-भारतीय सुरक्षा दक्षता परिषद के सौजन्य से एस आई एस के संयुक्त तत्वाधान में भर्ती कैंप का आयोजन समस्त विकास खण्ड में किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण व शहरी शिक्षित बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार प्रदान करने हेतु सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा 16 व 17 अक्टूबर 2023 को विकास खण्ड ऐरवाकटरा में, 18 व 19 अक्टूबर 2023 को विकास खण्ड सहार में , 20 व 21 अक्टूबर 2023 को विकास खण्ड बिधूना में, 23 व 24 अक्टूबर 2023 को विकास खण्ड अजीतमल में, 25 व 26 अक्टूबर 2023 को विकासखंड अछल्दा में, 27 व 28 अक्टूबर 2023 को विकासखंड भाग्यनगर में, 31 व 01 नवंबर 2023 को विकासखंड औरैया में समय प्रातः 10:00 से 3 बजे तक भर्ती कैंप का आयोजन किया जाएगा। बेरोजगारों को रोजगार से जोड़ने के लिए सरकार की मुहिम को साकार करने के लिए इच्छुक बेरोजगार अभ्यर्थी जिनकी योग्यता सुरक्षा जवान हेतु 10वीं पास, उम्र 21 से 37 वर्ष, लंबाई 168 सेंटीमीटर एवं सुपरवाइजर हेतु 12वीं पास उम्र 21 से 36 वर्ष, लंबाई 170 सेंटीमीटर, आवेदन कर सकते हैं। जिसमें दो पासपोर्ट साइज फोटो, दसवीं की मार्कशीट की फ़ोटो कॉपी एवं आधार कार्ड की फ़ोटो कॉपी के साथ उपस्थित हो सकते हैं

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »