Satyavan Samachar

हर महीने बचेगा बीमारी का पैसा, होगा फायदा ही फायदा…

– औरैया में स्कूली बच्चों को जल जीवन मिशन की हर घर जल योजना के फायदे बता गया नुक्कड़ नाटक
– नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से आयोजित ‘जल ज्ञान यात्रा’ में शामिल हुए स्कूली बच्चे
– सौर ऊर्जा से संचालित ओवर हैड टैंक पर गये, जल जांच प्रयोगशाला में पानी गुणवत्‍ता की जांच को नजदीक से देखा
– स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में पकड़े स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण व संचयन का संदेश भी दिया

*औरैया। 4 अक्टूबर 2023 –
यमुना नदी के तट पर बसे औरैया जिले में जल जीवन मिशन की ”हर घर जल योजना” से आए बदलाव को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से समझकर स्कूली बच्चों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। ढोलक की थाप पर अभिनय करते कलाकारों ने हर घर में नल कनेक्शनन पहुंचने से गांव वालों को हो रहे फायदे गिनाए। बताया कि अब महीने में बीमारी पर खर्च होने वाला पैसा बचेगा। स्वच्छ पेयजल मिलने से स्वास्थ भी सुधरेगा और भविष्य भी। बुधवार को वीर स्‍थली औरैया में नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग की ओर से भावी पीढ़ी को जल जीवन मिशन की परियोजनाओं का सहभागी बनाने के लिए जल ज्ञान यात्रा का आयोजन किया गया।

जल ज्ञान यात्रा की शुरूआत सीडीओ अनिल कुमार सिंह ने जल निगम कार्यालय से हरी झंडी दिखाकर की। अधिशासी अभियंता अरूण कुमार सिंह भी यहां मौजूद रहे। बड़ी संख्या में परिषदीय स्‍कूल के साथ निजी स्‍कूल के छात्र भी जल ज्ञान यात्रा शामिल हुए। स्कूली बच्चों को शेरपुर सरैया स्कीम, भाग्यनगर में ओवर हैड टैंक का भ्रमण कराया गया। यहां बच्चों को हर घर जल योजना से की जा रही पेयजल सप्लाई की जानकारी दी गई। इसके बाद स्कूली बच्चों को जल जांच प्रयोगशाला ले जाया गया। जल जांच प्रयोगशाला में स्कूली बच्चों ने पानी गुणवत्‍ता की जांच को भी पहली बार देखा। पानी को पीने लायक बनाने की प्रक्रिया उनके लिए एकदम नई थी। इसलिए उनके अन्दर एक-एक चीज जानने का उत्साह भी दिखाई दिया। उनकाे जल जीवन मिशन की ‘हर घर जल’ योजना से पहुंच रहे स्वच्छ पेयजल से गांव-गांव में आए बदलाव की भी जानकारी दी गई। एफटीके प्रशिक्षित महिलाओं ने फील्ड टेस्ट किट से पानी की 11 तरह की जांच करके दिखाई। बच्चों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पेयजल की आवशयकता, महत्ता, उपलब्धता एवं गुणवत्ता की जानकारी दी गई। स्लोगन लिखी तख्तियां हाथों में पकड़े स्कूली बच्चों ने ग्रामीणों को जल संरक्षण व संचयन का संदेश भी दिया।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध।

कटशहरा में मेडिकल स्टोर के पास कंपोजिट शराब की दुकान स्थानांतरित का विरोध ब्यूरो चीफ़ सुनील गुप्ता की रिपोर्ट हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कटशहरा

Read More »

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान।

दारोगा भर्ती परीक्षा आज, औरैया में 5280 अभ्यर्थी आजमाएंगे किस्मत , प्रशासन ने कसी सुरक्षा की कमान जिलाधिकारी डॉ इंद्रमणी त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक अभिषेक

Read More »

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर डीएम व एसपी ने किया परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण   औरैया। आगामी उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की

Read More »

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज

प्रेम जाल में फंसाकर युवती को भगाने के प्रयास में नाकाम युवक ने युवती को मार-पीट कर दी जान-माल की धमकी, मुकदमा दर्ज   हरपुर-बुदहट

Read More »