Satyavan Samachar

सपा द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी करेंगी निर्वहन रचना सिंह सेंगर

सपा द्वारा दी गई जिम्मेदारी का बखूबी करेंगी निर्वहन रचना सिंह सेंगर

रिपोर्टर रजनीश कुमार

बिधूना,औरैया। सपा महिला सभा की राष्ट्रीय महासचिव रचना सिंह सेंगर को सपा का औरैया कन्नौज कानपुर देहात जिलों का प्रभारी बनाए जाने के बाद मंगलवार को अपने आवास पर पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा है कि सपा आला कमान द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है उसका वह बखूबी निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूत करने के लिए संकल्पित है। उन्होंने कहा कि आज देश व प्रदेश में महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार महिला उत्पीड़न जैसी समस्याएं चरम पर है किंतु इसके बावजूद मौजूदा सरकार बुनियादी मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए मंदिर मस्जिद हिंदू मुस्लिम के नाम पर फिर जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है लेकिन समस्याओं से कराह रही जनता अब आगामी चुनावों में भाजपा के झांसे में आने वाली नहीं है और ऐसे में सपा के साथ इंडिया गठबंधन लोकसभा चुनाव में देश में बड़ी ताकत बनकर उभरेगा।
सपा नेत्री रचना सिंह सेंगर ने कहा कि आज किसान सबसे अधिक तबाह परेशान है किसानों को उनकी फसल का वाजिब मूल्य नहीं मिल पा रहा है वहीं एमएसपी पर फसलों की खरीद मात्र रस्म अदायगी तक ही सीमित है वहीं दूसरी ओर किसानों की लागत भी बढ़ती जा रही है इसके बावजूद लगातार कर्जदार हो रहे किसानों की कोई सरकार को चिंता नहीं दिखती है। उन्होंने कहा कि एकमात्र सपा ही ऐसी पार्टी है जो जनता की समस्याओं व उनके हक अधिकार के लिए सड़कों पर संघर्ष कर रही है और यही कारण है कि जनता सपा के साथ लगातार जुड़ रही है। सपा नेत्री श्रीमती सेंगर ने कहा कि औरैया कन्नौज व कानपुर देहात जिलों में सपा नेता गांव गांव घर-घर जाकर लोगों को मौजूदा सरकार की नाकामियां बताने के साथ सपा की जनहितकारी नीतियों का प्रचार प्रसार कर अधिक से अधिक लोगों को सपा के साथ जोड़ेंगे और आगामी लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट पर सपा का परचम फहराने के लिए ताकत झोकेंगे। इस मौके पर वरिष्ठ सपा नेता ध्यान सिंह यादव भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

यूपीसीडा की 48वीं बोर्ड बैठक में 2025-26 का ₹6190 करोड़ का बजट पारित औद्योगिक क्षेत्रों की नई वर्गीकरण नीति, कताई मिलों का आवंटन और एक्स-लीडा

Read More »

जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर।

जल्द ही यीडा को मिलेगा ‘नया ऑफिस’, 27,800 स्क्वेयर मीटर क्षेत्र में फैला होगा परिसर भविष्य की जरूरतों पर आधारित होगा यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास

Read More »

जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने हत्या के वांछित/ पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ग्राम पाराकमाल में कराया प्रचार प्रसार।

जौनपुर: खेतासराय पुलिस ने हत्या के वांछित/ पुरस्कार घोषित अपराधी की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में ग्राम पाराकमाल में कराया प्रचार प्रसार जौनपुर: पुलिस अधीक्षक द्वारा

Read More »

महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन, 10 जिलों में नये आश्रय केंद्र की जल्द होगी शुरुआत!

महिलाओं की सुरक्षा को संबल देंगे शक्ति सदन, 10 जिलों में नये आश्रय केंद्र की जल्द होगी शुरुआत! संकटग्रस्त महिलाओं को मिशन शक्ति के तहत

Read More »