Satyavan Samachar

घरों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय ‘‘पंखिया‘‘ गिरोह के 06 सदस्यों को कई जगहों से चोरी किये हुए भारी मात्रा में चोरी के माल व नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।

घरों में चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय ‘‘पंखिया‘‘ गिरोह के 06 सदस्यों को कई जगहों से चोरी किये हुए भारी मात्रा में चोरी के माल व नगदी सहित गिरफ्तार किया गया।

*पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देषन में एसओजी औरैया व अजीतमल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा अन्र्तराज्यीय पंखिया गिरोह के 06 सदस्यों को चोरी किये हुए सोने व चांदी के आभूषण, 1,46,100 रू0 नगद व घटना में प्रयुक्त कार सहित गिरफ्तार करते हुए अभियुक्तों द्वारा कारित की गयी 20 चोरी की घटनाओं का अनावरण किया गया।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण-*

 

 रिपोर्टर रजनीश कुमार

 

 जनपद में विगत काफी समय में भिन्न-2 स्थानों पर लगातार चोरी की सूचना प्राप्त हो रही थी। जिसमें अज्ञात चोरों द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर खाली पडे मकानों चिन्हित करके कई घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा था। जिसके सम्बन्ध में जनपद औरैया के विभिन्न थानों पर कई अभियोग पंजीकृत किये गये थे। 

जनपद में हुई चोरी की घटनाओं की संवेदनशीलता तथा पुलिस के प्रति विश्वास कायम रखने हेतु एवं जनपद में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु एवं इस प्रकार के अपराध एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक औरैया श्री दिगम्बर कुशवाह के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी अजीतमल के नेतृत्व में एसओजी/सर्विलांस टीम से टीमें गठित कर घटनाओं के अनावरण हेतु निर्देशित किया गया था। गठित टीम द्वारा जनपद में विगत में घटित हुई विभिन्न चोरी की घटनाओं के सम्बन्ध में घटना स्थालों से विभिन्न इलैक्ट्रॉनिक एवं मैनुअल साक्ष्य संकलन का कार्य किया जा रहा था तथा घटना स्थल के आस पास की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा था। इसी क्रम पुलिस टीम द्वारा संकलित साक्ष्य के आधार पर कुछ लोगों को चिन्हित कर मुखबिरों को सक्रिय करते हुए उक्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे।

इसी क्रम में चिन्हित किये गये अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक औरैया श्रीमती चारू निगम द्वारा एसओजी/सर्विलांस, थाना अजीतमल एवं थाना अयाना से 04 टीमों को गठन किया गया था। इसी क्रम में दिनांक 24/25.09.2023 की रात्रि गठित टीमों द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए उक्त गैंग के 06 सदस्यों की गिरफ्तारी की गयी। जिनके पास से विभिन्न स्थनों से चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित माल की भी बरामदगी की गयी।

 

*पूंछताछ का विवरण-* गिरफ्तार अभियुक्तगणों ने पुलिस पूछताछ में बताया कि हम लोग चोरी करने के लिये प्रदेश में भिन्न-2 शहरों में घूमते रहते है। इसी दौरान हम लोग शहर/गांव में बने हुए बडे मकानों को चिन्हित करके रैकी करते है और रात्रि को घर का सारा कीमती सामान व नगदी चोरी करके उस जगह को छोड देते है। अभियुक्तों द्वारा बताया गया हमारे गिरोह के कुछ साथी दिनांक 21.09.2023 को जनपद कुशीनगर में चोरी के सामान के साथ पुलिस मुठभेड में पकडे गये है।

नोट- पंखिया गैंग, पश्चिम उत्तर प्रदेश का एक शातिर चोरों का गिरोह है, जो भिन्न-भिन्न प्रदेशों व शहरों में कार से घूमकर शहर/गांव में स्थित मकान/मुख्यतः बडे मकानों को चिन्हित करके रैकी कर उनको अपना टारगेट बनाते है।

 

 

*गिरफ्तार अभियुक्त विवरण-*

1.राजिश खान पुत्र मुंशी निवासी पंखिया खेडा थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

2.राजे आलम उर्फ ननकी पंखिया पुत्र जानकी अंसारी निवासी इस्लाम नगर थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

3.माजिद उर्फ मक्का पुत्र शाबिर अंसारी निवासी गढिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जिला बदायू।

4.यशपाल पुत्र सोनपाल निवासी इन्द्रा नगर कालोनी थाना सिविल लाइन जिला बदायू।

5.जहागीर पुत्र पप्पू अंसारी निवासी इस्लाम नगर थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

6.अलीम हुसैन पुत्र पाके हुसैन निवासी खेडा बझेडा थाना जैतीपुर जिला शाहजहांपुर।

*बरामदगी-*

1. 01,46,100 रू0 नगद

2. 01 हार (पीली धातु)

3. 11 अंगूठी लेडीज (पीली धातु)

4. 02 मर्दाना (पीली धातु)

5. 03 अदद चैन (पीली धातु)

6. 01 टीका (पीली धातु)

7. 01 जोडी टॉप्स (पीली धातु)

8. 02 मंगल सूत्र (पीली धातु)

9. 01 जोडी झाले (पीली धातु)

10. 02 हाय 

11.16 जोडी पायल (सफेद धातु)

12. 05 सिक्के (सफेद धातु)

13. 01 नारियल का कवर (सफेद धातु)

14. 01 सुपारी का कवर (सफेद धातु)

15. 02 कडे (सफेद धातु)

16. 01 स्विफ्ट कार घटना में प्रयुक्त यूपी 24 एई 9990

*अनावरित हुई घटनाएं (जनपद औरैया)-*

1.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 26/27.06.2023 को ग्राम पुनावर, थाना कुदरकोट के घरों में चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना मु0अ0सं0 67/23 घारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

2.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 09/10.09.2023 को ग्राम नौगवां थाना दिबियापुर के घर में चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना दिबियापुर मु0अ0सं0 539/23 घारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

3.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14/15.07.2023 की रात्रि को को ग्राम बारेपुर, थाना अजीतमल में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में पर थाना अजीतमल मु0अ0सं0 392/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

4.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14/15.07.2023 की रात्रि को को ग्राम बारेपुर, थाना अजीतमल में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में पर थाना अजीतमल मु0अ0सं0 393/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

5.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14/15.07.2023 की रात्रि को को ग्राम बारेपुर, थाना अजीतमल में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में पर थाना अजीतमल मु0अ0सं0 401/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

6.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18/19.08.2023 की रात्रि को ग्राम लक्ष्मणपुर में चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना पर अजीतमल में मु0अ0सं0 472/23 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

7.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18/19.08.2023 की रात्रि को ग्राम लक्ष्मणपुर में चोरी की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना पर अजीतमल में मु0अ0सं0 473/23 धारा 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

8.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19/20.09.2023 की रात्रि को को ग्राम वरीपुर, थाना अजीतमल में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना अजीतमल पर मु0अ0सं0 555/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

*अन्य जनपदों की अनावरित घटनाएं-*

1.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 18.06.2023 को ग्राम अमरा में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना मोठ पर मु0अ0सं0 125/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

2.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 30.06.2023 को ग्राम सैमरी में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना मोठ पर मु0अ0सं0 135/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

3.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 05.04.2023 को थाना क्षेत्र शमशाबाद जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 97/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

4.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22.06.2023 को थाना क्षेत्र शमशाबाद जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 146/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

5.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 29.08.2023 को ग्राम फतेहचन्द, थाना क्षेत्र शमशाबाद जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर अभियोग पंजीकृत किया गया था।

6.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 19.08.2023 को थाना क्षेत्र शमशाबाद जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 210/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

7.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 29.08.2023 को थाना क्षेत्र शमशाबाद जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना शमशाबाद पर मु0अ0सं0 215/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

8.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 03.08.2023 को थाना क्षेत्र नवाबगंज जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना नवाबगंज पर मु0अ0सं0 224/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

9.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 14.08.2023 को थाना क्षेत्र कायमगंज जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कायमगंज पर मु0अ0सं0 414/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

10.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 01.09.2023 को थाना क्षेत्र कायमगंज जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कायमगंज पर मु0अ0सं0 444/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

11.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 02/03.07.2023 को थाना क्षेत्र कायमगंज जनपद फतेहगढ में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कायमगंज पर मु0अ0सं0 328/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

12.गिरफ्तार अभियुक्तों द्वारा दिनांक 22/23.06.2023 की रात्रि को को ग्राम लुहारीखेडा, थाना राजा का रामपुर जनपद एटा में चोरी की घटना की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना राजा का रामपुर पर मु0अ0सं0 76/23 धारा 457, 380 भादवि पंजीकृत किया गया था।

 

*आपराधिक इतिहास-*

1.राजिश खान पुत्र मुंशी निवासी पंखिया खेडा थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर-

1.मु0अ0सं0 171/22 धारा 307, 401 भादवि थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

2.मु0अ0सं0 172/22 धारा 3/25/27 आम्र्स एक्ट थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

3.मु0अ0सं0 356/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

4.मु0अ0सं0 800/2015 धारा 399 भादवि थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

5.मु0अ0सं0 35/08 धारा 457, 380,411 भादवि थाना कंठ जिला शाहजहांपुर।

6.मु0अ0सं0 348/21 धारा 174 भादवि थाना अल्लागंज जिला शाहजहांपुर।

7.मु0अ0सं0 317/23 धारा 4/25 आम्र्स एक्ट थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर।

8.मु0अ0सं0 1098/11 धारा 395/397 भादवि थाना शाहाबाद जिला हरदोई।

2.माजिद उर्फ मक्का पुत्र शाबिर अंसारी निवासी गढिया पैगम्बरपुर थाना हजरतपुर जिला बदायू

1.मु0अ0सं0 147/03 धारा थाना कोवताली जनपद बदायूं।

3. यशपाल पुत्र सोनपाल निवासी इन्द्रा नगर कालोनी थाना सिविल लाइन जिला बदायूं

1.मु0अ0सं0 833/14 धारा 13 जी एक्ट सिविल लाइन्स जनपद बदायूं।

4. जहागीर पुत्र पप्पू अंसारी निवासी इस्लाम नगर थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर

1.मु0अ0सं0 496/23 धारा 60 आबकारी अधिनियम थाना मदनापुर जनपद शाहजहांपुर।

5. राजे आलम उर्फ ननकी पंखिया पुत्र जानकी अंसारी निवासी इस्लाम नगर थाना मदनापुर जिला शाहजहांपुर

1.मु0अ0सं0 53/19 धारा 457, 380, 411 भादवि थाना गठिया रंगीन जनपद शाहजहांपुर।

नोट-गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में अन्य जनपदों से जानकारी की जा रही है। 

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*

प्रथम टीम-उ0नि0 श्री प्रवीण कुमार प्रभारी एसओजी जनपद औरैया, कां0 धर्मेन्द्र कुमार, का0 ओमजी, हे0का0 अंकित कुमार, का0 गोविन्द कुमार, का0 ललित कुमार, का0 विजयकान्त, का0 दुष्यन्त कुमार।

द्वितीय टीम- निरीक्षक श्री जीवाराम, हे0कां0 दीपक कुमार, का0 सुबोध यादव, का0 नवीन कुमार, का0 सुभाष कुमार,

तृतीय टीम- श्री ललित कुमार प्रभारी निरीक्षक थाना अजीतमल, व0उ0नि0 सुरेश चन्द्र उ0नि0 प्रशान्त कुमार, उ0नि0 संतोष कुमार, उ0नि0 शिववीर सिंह, हे0का0 अजय कुमार, का0 अंकित कुमार।

चतुर्थ टीम- श्री राजकुमार प्रभारी निरीक्षक अयाना, हे0का0 सर्वेश कुमार, का0 मनीष कुमार, का0 गौरव चैधरी, का0 कुलदीप कुमार l

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

दीपावली से पहले मिलने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर, 1.86 करोड़ परिवार को मिलेगा लाभ

योगी सरकार ने जारी किया निशुल्क एलपीजी सिलेंडर वितरण का शासनादेश शासनादेश जारी हाेते ही वितरित किये जाने लगे निशुल्क एलपीजी सिलेंडर पिछले वर्ष 1.85 करोड़ परिवार ने उठाया था निशुल्क एलपीजी सिलेंडर का लाभ हर वर्ष साल में दो बार होली और दीपावली के अवसर पर वितरित किया जाता है निशुल्क एलपीजी सिलेंडर लखनऊ,

Read More »

त्योहार के मद्देनजर व्यापार मंडल ने साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने को लेकर उप जिलाधिकारी के साथ की अहम बैठक

औरैया,,जनपद के अखिल भारतीय व्यापारी महा संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार गुप्ता के नेतृत्व में बुधवार को अजीतमल तहसील सभागार में बाबरपुर,अजीतमल, मुरादगंज, भीखेपुर, अटसू ,आदि क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ अहम बैठक की जिसमें क्षेत्रीय व्यापारियों ने जनपद में दीपावली त्यौहार के मद्देनजर साप्ताहिक बंदी खुलवाए जाने की मांग की है,साथ

Read More »

स्वर्गीय भुज्जी लाल सेन जी की पुण्यतिथि में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं मुख्य सचिव पहुंचे !

जिला दमोह मध्य प्रदेश श्री शक्तिपुत्र जी महाराज ने कहा मेरा अनन्य भक्त थे स्वर्गीय भुज्जीलाल सेन जी दमोह:-भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में जबेरा तहसील अंतर्गत ग्राम सड़क हरदुआ में 5 घंटे का अखंड दुर्गा चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया गया दुर्गा चालीसा के

Read More »

मिशन शक्ति फेज 5.0 को सफल बनाने में सराहनीय कार्य करने वाली महिला बीट पुलिसकर्मियों को किया गया सम्मानित

श्री हेमराज मीना, पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के निर्देशन में अपराध व अपराधियों पर अंकुश एवं प्रभावी नियन्त्रण बनाये रखने हेतु किये गये कार्यों के अन्तर्गत विभिन्न सरकारी योजनाओ व एकीकृत हेल्प लाइन न. UP 112, महिला हेल्प लाइन न. 1090, चिल्ड्रेन हे0ला0न0 1098,साइबर अपराध हे0ला0न0 1030 ,मुख्यमंत्री हे0ला0न0 1076, POSH एक्ट आदि की बरामदगी तथा

Read More »