Satyavan Samachar

बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत हुआ आयोजन साइनिंग स्टार ने बालिका आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं बालिका सम्मान समारोह किया

रिपोर्टर रजनीश कुमार

दिबियापुर,औरैया। नगर की सामाजिक संस्था जायन्ट्स ग्रुप आफ शाइनिंग स्टार दिबियापुर ने अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ रामगढ़ रोड में बालिका सशक्तिकरण अभियान के तहत बालिका आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण शिविर एवं बालिका सम्मान समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष अजय गुप्ता लकी व ग्रुप के वरिष्ठ सदस्य अनुराग गुप्ता ने दीप प्रज्वलित कर, ग्रुप संस्थापक रितु चंदेरिया ने जायन्ट्स वंदना से प्रारंभ किया।
प्रसिद्ध योग प्रशिक्षक एवं ग्रुप की संस्थापक रितु चंदेरिया ने शिविर में बालिकाओं को आत्म सुरक्षा के सुझाव व बचाव के बारे में विस्तार से बच्चों को बतलाया, और कहा जब हम स्वयं आत्मनिर्भर बनेंगे तभी देश और समाज को मजबूत कर सकेंगे। वरिष्ठ सदस्य अनुराग गुप्ता ने बालिकाओं से कहा आजादी के 76 साल बाद आधी आवादी को महिला आरक्षण के रूप में आज हक मिला है। आप लोग आत्मनिर्भर बनकर देश की राजनीति में आगे आए। मंत्री अमित गुप्ता ने और ग्रुप के सभी पदाधिकारी ने आए हुए बालिकाओं का सम्मान प्रशस्ति पत्र व गिफ्ट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम प्रभारी अजय गुप्ता पैराडाइज आए हुए सभी बालिकाओं का आभार प्रकट किया। कार्यक्रम के अंत में ग्रुप संस्थापक रितु चंदेरिया को बालिका सशक्तिकरण अभियान के लिए किए गए कार्य के लिए सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में निदेशक मनोज पोरवाल रहे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »