Satyavan Samachar

आजमगढ़ 05 सितम्बर– जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्री शशांक सिंह ने बताया है कि कार्यालय उ0प्र0 अनुसूचित जाति??

आजमगढ़ 05 सितम्बर– जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) श्री शशांक सिंह ने बताया है कि कार्यालय उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 द्वारा वर्ष-1986-87 में विकासखण्ड ठेकमा के ठेकमा बाजार, में विभाग द्वारा सामूहिक दुकानें निर्मित कराई गयी थी, जिसमें दुकान संख्या-21 श्री श्यामबली पुत्र नगई, निवासी ग्राम टियरी मनीराम, पो0-विठुवा, विकासखण्ड-ठेकमा, तहसील लालगंज, जनपद आजमगढ़ के नाम से आवंटित की गयी थी। श्री श्यामबली द्वारा उपरोक्त दुकान को चलाने में असमर्थता व्यक्त करते हुए किसी अन्य जरूरतमंद के नाम आवंटित करने हेतु अनुरोध पत्र दिया गया है।
उपरोक्त के सम्बन्ध में जनपद आजमगढ़ के ऐसे अनुसूचित जाति के व्यक्ति जो गरीबी रेखा के नीचे निवास करते हों व अपना व्यवसाय करना चाहते हों तथा उपरोक्त दुकान संख्या-21 को अपने नाम आवंटन कराने के इच्छुक हों से आवेदन पत्र आमंत्रित किये जाते हैं। आवेदन करने हेतु अपने समस्त अभिलेखों के साथ कार्यालय-जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास)/पदेन जिला प्रबन्धक, उ0प्र0 अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम लि0 श्रम विभाग के बगल, कस्तूरी भवन राहुल नगर (मड़या) में किसी कार्यालय सहायक से जानकारी प्राप्त कर सामूहिक ग्रामीण दुकान सं0-21 को अपने नाम आवंटित कराने हेतु दिनांक-12.09.2023 तकआवेदन किया जा सकता है।उपरोक्ततिथिकेबाद आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किये जायेंगे।

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »