Satyavan Samachar

फर्जी SOG टीम को पुलिस ने धर दबोचा, स्कार्पियो गाडी और अवैध तमंचा व कारतूस सहित 4250 रूपये नकद, 6 मोबाइल बरामद किया

बड़ी खबर 

 

जनपद आजमगढ़ । सरायमीर थाना क्षेत्र के पुलिस ने फर्जी SOG टीम का पर्दाफाश करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों के पास से स्कार्पियो गाडी, अवैध तमंचा व कारतूस सहित 4250 रूपये नकद, 06 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

15 अगस्त को विजय मौर्य पुत्र रामबहादुर मौर्य निवासी नकहरा खण्डो थाना सिगरामऊ जनपद जौनपुर द्वारा थाना सरायमीर पर तहरीर दिया गया कि वह व राहुल विश्वकर्मा पुत्र गिरजाशंकर मोटरसाइकिल से अपने बीमार दोस्त सुन्दरम वर्मा को देखने जीयनपुर गए थे। रात्रि में वापस आते समय संजरपुर थाना सरायमीर के पास से एक काले रंग की स्कार्पियो में सवार 4-5 व्यक्ति उतर कर स्वयं को एसओजी वाले बताकर हम लोगों को जबरन गाड़ी में बैठाने लगे। मौका पाकर राहुल किसी तरह भाग गया लेकिन मुझको गाड़ी में बैठाकर असलहा सटाकर धमकाते हुए एक लाख रूपये की मांग की जाने लगी। फिर माधवन पूर्वांचल ढ़ाबा पर लेकर जाकर कमरे में बंद करके मारपीट कर मेरा मोबाईल व 2200 रुपया निकाल लिया गया व अपनी स्कार्पियो गाड़ी में बैठाकर कुछ दूर ले जाकर लाकर उतार दिया गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी।

16 अगस्त को थानाध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय द्वारा मामले में वांछित अभियुक्तों विजय प्रताप सिंह पुत्र केदार सिंह निवासी मुबारकपुर अतरडिहा थाना मुबारकपुर जनपद आजमगढ़, श्याम कुमार यादव पुत्र रामअजोर यादव निवासी हाशापुर कला थाना अहरौला जनपद आजमगढ़, संतोष सिंह पुत्र महेन्द्र प्रताप सिंह निवासी निकामुद्दीनपुर थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़, निखिल पाठक पुत्र मिथिलेश पाठक निवासी दरिखाशेख अहमदपुर थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़, आशुतोष यादव पुत्र वेद प्रकाश यादव निवासी आराजी कनैथा थाना सरायमीर जनपद आजमगढ़ को खानपुर जयगुरूदेव आश्रम से समय करीब 11.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। बदमाशों के पास से स्कार्पियो गाडी, अवैध तमंचा व कारतूस सहित 4250 रूपये नकद, 06 मोबाइल व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया

SATYAVAN SAMACHAR

Error: Contact form not found.

Prashant Yadav
Author: Prashant Yadav

Read More

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम।

आस्ताना आलिया समदिया मिस्बाहिया में अक़ीदत के साथ हुई ख्वाजा बंदा नवाज़ की सालाना फातिहा,रोजा इफ्तार का एहतिमाम असर की नमाज के बाद हुई फातिहा,

Read More »

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की पुलिस।

यज्ञ में सब्जी लेकर पहुंचे मैजिक वाहन से दबकर 6 वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया हंगामा मौके पर पहुंची तीन थाना की

Read More »

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश।

गोरखपुर सहजनवां में चकबंदी के दौरान बंद हुआ सर्वजनिक रास्ता, जांच के बाद हटाने का निर्देश सहजनवां (गोरखपुर)।  सहजनवां तहसील क्षेत्र के ग्राम सभा बड़गो

Read More »